पर्यटन क्षेत्र में रोजगार का अवसर
कृष्णवे धाम फाउंडेशन ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा श्रद्धालुओं के नज़दीकी शहरों से नियमित एवं मौसमी प्रमुख तीर्थस्थलों तक बस टिकट बुकिंग यात्रा सुविधा सेवा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। इसके लिए भारत के प्रमुख शहरों में बुकिंग सेवा केंद्र स्थापित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से युवाओं, बेरोजगारों एवं स्थानीय उद्यमियों को बुकिंग सेवा केंद्र, यात्रा समन्वयक, बस संचालक, सेवा प्रतिनिधि, एवं स्थानीय परिवहन, भोजन, आवास एवं अन्य तीर्थ यात्रा सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाता है, जिससे रोजगार, सेवा भावना एवं सनातन संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।